फार्म 6 भरकर छूटे मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते है – जिला निर्वाचन अधिकारी

  • फार्म 6 भरकर छूटे मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते है

 

 

किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में छूटने न पाये

 

मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुरीक्षण अभियान के अन्तर्गत विशेष अभियान तिथि पर आज 370-विधानसभा क्षेत्र मड़ियाहॅू के स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज में तथा कम्पोजिट विद्यालय गोरापट्टी विकास क्षेत्र बरसठी के बूथ पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाहियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

इस अवसर पर संबंधित ईआरओ, बीएलओ तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए, ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मतदाता सूची का वाचन कराया गया तथा विशेष तिथि के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित नोटिसों की तामील प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। समीक्षा में यह पाया गया कि अधिकांश बूथों पर नोटिसों की तामील शत-प्रतिशत अथवा लगभग पूर्ण हो चुकी है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मियों की सराहना की।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलए से संवाद करते हुए यह भी सुनिश्चित किया कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरने एवं जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। बीएलए द्वारा बताया गया कि बीएलओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है और किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष तिथि के अवसर पर सुनवाई की भी समुचित व्यवस्था की गई है। मतदाता स्वयं उपस्थित होकर अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से आवश्यक साक्ष्यों सहित अपना पक्ष रख सकते हैं।

 

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बीएलओ के कार्यों में सहयोग करें तथा निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणित कर फॉर्म-6, 7 एवं 8 स्वतः जमा कराएं।

 

इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से वार्ता करते हुए कहा कि जिनको भी नोटिस निर्गत किया गया है वे नियत तिथि पर अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना साक्ष्य मिलान करा ले।

 

इस अवसर पर ईआरओ मड़ियाहॅू नवीन, बीएलओ, बीएलए, सुपरवाइजर सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों में ठण्ड के दृष्टिगत कम्बल और फल भी वितरण किया गया।

 

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, समस्त ईआरओ द्वारा अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाहियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

————–

जौनपुर, 31 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

 

समग्र शिक्षा माध्यमिक कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर और मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी सोच के दृष्टिगत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 9 वीं और 10 वीं के छात्रों के कैरियर को आगे बढाने के लिए पंख कार्यक्रम की शरूआत की गयी है, जिसमे बच्चे की अभिरूचि और योग्यता को देखते हुए उन्हे आगे बढाने का प्रयास किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि कैरियर में बच्चों को सही दिशा चुनना अत्यंत आवश्यक है, इस बात पर उन्होने विशेष बल दिया।

जिलाधिकारी के द्वारा इस तरह के आयोजन होने पर सभी को प्रोत्साहित किया गया और कहा गया कि भविष्य में इस तरह के आयोजन किए जाए जिससे बच्चों के कैरियर को सही दिशा मिल सके और ये बच्चे मा0 प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दे सके।

विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह (कीर्ति चक्र) ने बच्चों को विश्लेषणात्मक ढंग से कैरियर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से सेना में सेवा दे सकते है।

मेले में समस्त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अपने-अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ उत्साहपूर्वक स्टॉल पर प्रदर्शनी माडॅल का जिलाधिकारी एवं अन्य अतिथियों के द्वारा समस्त स्टॉल का क्रमवार अवलोकन करते हुए उनके कार्यो की सराहना की गयी।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडे सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल व प्रधानाचार्य आईटीआई मनीष कुमार पाल व जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ राजन सिंह, शिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अलमदार हुसैन नजर व अन्य राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *