*आदमपुर एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट करने पर श्री नरेंद्र मोदी जी एवं श्री दुष्यंत गौतम जी का आभार :- सुरजीत कुमार*
नई दिल्ली शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महा पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने बताया 29 अक्टूबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हम और शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त कुमार गौतम ने अनुरोध किया कि पंजाब प्रदेश में आदमपुर एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट करने को कहा गया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुरोध को स्वविकार कर दिया और श्री गुरु रविदास जी जन्म दिवस 649 पर श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट कर दिया है , श्री नरेन्द्र मोदी जी बहुत और धन्यवाद है .. रविदास समाज सदा आभारी रहेगा।
प्रधानमंत्री ने संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के शुभ अवसर पर, आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण उस पूजनीय संत और समाज सुधारक को सम्मानित करने के लिए किया गया है, जिनकी समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षाएं भारत के सामाजिक लोकाचार को प्रेरित करती रहती हैं।श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर ,पंजाब , भारत में जालंधर और होशियारपुर शहरों की सेवा करने वाला एक घरेलू हवाई अड्डा और भारतीय वायु सेना का अड्डा है । यह जालंधर जिले के आदमपुर कस्बे से 6.7 किमी (4.2 मील) , जालंधर से 28 किमी (17 मील) और होशियारपुर से 27 किमी (17 मील) दूर स्थित है और राष्ट्रीय राजमार्ग 3 (एनएच-3) के किनारे पर स्थित है। जालंधर और होशियारपुर के ठीक बीच में स्थित होने के कारण, यह दोनों शहरों की सेवा करता है। पंजाब के दोआबा क्षेत्र को वाणिज्यिक संचालन को सुगम बनाने के लिए इस हवाई अड्डे की आवश्यकता थी, क्योंकि राज्य के अन्य दो मुख्य हवाई अड्डे अमृतसर और चंडीगढ़ क्रमशः 100 और 145 किमी दूर हैं।

