जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर (डीसीसी) में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत हो रहे अभिलेख सत्यापन के कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर (डीसीसी) में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत हो रहे अभिलेख सत्यापन के कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विभिन्न जनपदों एवं अन्य प्रांतों से प्राप्त मतदाता सत्यापन से संबंधित पत्रों के क्रम में यह विशेष अभियान आयोजित किया गया है, जिसके अंतर्गत जनपद के मूल निवासी जो अन्य जनपदों/प्रदेशों में निवास कर रहे है, उनके अभिलेखों के सत्यापन से संबंधित प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं शुद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाना है।
इस अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, नगरपालिका, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग सहित तहसील स्तर के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यापन कार्य में लगाया गया है। अभियान के दौरान प्राप्त सभी प्रमाण पत्रों एवं अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल कर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जो अभिलेख ऑनलाइन माध्यम से सत्यापित किया जा सकता हैं, उन्हें ऑनलाइन विधि से ही सत्यापित किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने निर्देश दिए कि सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का पूर्णतः पालन किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *