फॉर्म-7 के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस-सपा का प्रदर्शन,

फॉर्म-7 के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस-सपा का प्रदर्शन,
जिलाधिकारी कार्यालय का किया घेराव
जौनपुर,09 फरवरी। यूपी के जौनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सोमवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने भारत निर्वाचन आयोग को संबोधित शिकायत ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
घेराव के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने चेतावनी दी कि यदि फॉर्म-7 के माध्यम से की जा रही ‘वोट चोरी’ पर तत्काल रोक नहीं लगी, तो आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक किया जाएगा।
प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि प्रत्येक ग्रामसभा के बूथों से लगभग 200 फॉर्म-7 भरकर जीवित और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाए जा रहे हैं। उन्होंने फॉर्म-7 बांटने और भरवाने में शामिल भाजपा एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *