अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई ने मनाया पुलवामा दिवस
लखनऊ:
आज 14 फरवरी को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई में अवध प्रांत सचिव राहुल सिंह फौजी के तत्वाधान में पुलवामा दिवस मनाया गया, आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 में जम्मू के पुलवामा में सी आर पी एफ के काफिले पर आतंकियों ने आत्म घाती हमला किया था, जिसमें सी आर पी एफ के 40 जवान शहीद हो गए थे , जिले के सभी पूर्व सैनिकों एवं हरदोई सदर विधायक नितिन अग्रवाल जी, जिला पंचायत अध्यक्षा श्री मती प्रेमावती जी, एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एवं सेना में तैयारी कर रहे युवाओं ने शहीदों को कैंडल जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया, एवं श्रद्धांजलि अर्पित की सभी ने दो मिनट का मौन रखा, युवाओं ने शपथ ली कि मैं भारत मां बेटों की इस शहादत का बदला अवश्य लूंगा, राष्ट्र रक्षा से बढ़कर कोई सेवा नहीं, भारत माता की जय के उदघोष से वातावरण गूंज उठा

