महिला एसओ आशा शुक्ला ने किया पैदल गस्त
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर )
अयोध्या।एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी की देखरेख मे सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व मे होली व रमजान को लेकर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने रविवार को रिकाबगंज चौराहे से चौक तक महिला पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गस्त किया।इस मौके पर उन्होंने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही किया,व कई वाहनों का चालान किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि होली व रमजान पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है।इसे हम सभी को शालीनता से मनाना चाहिए।इस मौके पर उनके अलावा महिला उप निरीक्षक प्रिया, महिला उप निरीक्षक सोनी सहित अन्य महिला सुरक्षाकर्मी मौजूद रही ।

