कर्तव्यों में लापरवाही पर सख्त हुए पुलिस अधीक्षक,लाइन बाजार थाना प्रभारी निलंबित

कर्तव्यों में लापरवाही पर सख्त हुए पुलिस अधीक्षक,लाइन बाजार थाना प्रभारी निलंबित

जौनपुर,10 मार्च ।यूपी के जौनपुर में जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया है।लाइन बाजार थाने से संबंधित कार्यप्रणाली को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इसकी समीक्षा की और प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी। बीते एक सप्ताह में लाइन बाजार थाना अंतर्गत हुए हत्या और मारपीट के मामले को लेकर ये कदम उठाया गया है।
एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ड्यूटी में कोताही और अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी की कार्यप्रणाली में लापरवाही या शिकायत पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सीधे बर्खास्तगी तक की कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेंगे।
एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। साथ ही जिले के सभी थानेदारों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *