मिशन शक्ति फेज – 3 के अन्तर्गत थाना मवई मे शक्ति सम्मान समारोह उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकओं/ छात्राओं व महिला आरक्षियों को किया गया सम्मानित

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) 
जिले के थाना मवई परिसर जनपद अयोध्या में मिशन शक्ति सम्मान समारोह आयोजन किया गया।जिसमे उपस्थित लोगो को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा पीपीटी के माध्यम से मिशन शक्ति फेज 3 के दौरान जनपद अयोध्या में किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी।वही इसी कडी़ मे मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारें में वहाँ पर मौजूद लोगो को जागरूक किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप मे आये एडीजी जोन एस एन साबत द्वारा वहाँ पर  महिलाओं / बालिकाओं के समाज में महत्व के बारे में व महिला सशक्तिकरण, स्वालंबन, सुरक्षा के बारे में चर्चा किया गया।इस मौके पर उनके द्वारा लोगो से अपील की गयी कि इस मिशन में बढ चढ़कर हिस्सा लें व इसे सफल बनाये।वही इसी कडी़ मे
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बालिकाओं/छात्राओं व महिला आरक्षियों को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारीगणों द्वारा सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में विधायक रामचन्द्र यादव, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एस.एन. साबत,पुलिस महा निरीक्षक परिक्षेत्र अयोध्या डा0 संजीव गुप्ता,जिलाधिकारी जनपद अयोध्या अनुज झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या शैलेश कुमार पाण्डेय,सीडीओ श्रीमती अनीता यादव,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *