गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता के बावजूद रोटी बैंक संस्थान ने अपनी सेवाएं रखी जारी 

 

 

गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता के बावजूद रोटी बैंक संस्थान ने अपनी सेवाएं रखी जारी

देश की उपासना ब्यूरो

वाराणसी:गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता के बावजूद रोटी बैंक संस्थान ने अपनी सेवा जारी रखते हुए अब लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाना शुरू कर दिया है। यह संस्थान पिछले कई वर्षों से BHU अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आए जरूरतमंद परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा है।

 

संस्थान के अध्यक्ष रौशन पटेल ने बताया कि स्वर्गीय किशोर कांत तिवारी जी ने अपने अंतिम समय में एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा था कि जिस दिन रोटी बैंक भोजन वितरण बंद करेगा, वह दिन उनके लिए सबसे दुखद होगा। उसी प्रेरणा से संस्था लगातार सेवा कार्य में जुटी हुई है, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।

 

संस्थान के सदस्य रजत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से ही कर ली गई थी। वर्तमान में लकड़ी के माध्यम से भोजन तैयार किया जा रहा है, जिससे सेवा कार्य बाधित न हो।

 

उन्होंने यह भी कहा कि रोटी बैंक का संकल्प है कि “कोई भी गरीब भूखा न सोए” और जब तक रोटी बैंक है, यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।

 

— रोटी बैंक संस्थान, वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *