हनुमान के बिना रहती है राम कथा अधूरी – शिवम् शुक्ला
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।चौबेपुर में हो रही श्री राम कथा की अमृत वर्षा के सातवें दिन भारी भीड़ रही।हनुमान जयंती पर विस्तृत व्याख्यान करते हुए अंतरराष्ट्रीय कथावाचक कथा व्यास शिवम शुक्ला ने कहा हनुमान के बिना राम की कथा हो ही नहीं सकती। हनुमान के चरित्र से शिक्षा लेना चाहिए। जिससे उनकी अनुकूलता मिलती है।थाना क्षेत्र हैदरगंज के ग्राम पंचायत मलावन की चौबेपुर गांव में चैत्र राम नवमी से संगीतमयी में श्री राम कथा की अमृत वर्षा इंजीनियर रोहित चौबे की संयोजन में चल रही है। कथा यजमान के रूप में अंतिमा चौबे व अशोक कुमार चौबे हैं ।व्यवस्थापक के रूप में राहुल कुमार, राज नारायण नीरज शास्त्री की टीम पूरी मेहनत के साथ लगी है । कथा व्यास शिवम शुक्ला ने हनुमान जी की महिमा का जन्मोत्सव के अवसर पर विस्तृत वर्णन करते हुए कई उदाहरण देकर लोगों को उनकी महिमा कार्य क्षमता का वर्णन करते हुए कहा हनुमान जी इसलिए नहीं महान बने महान बनने के पीछे कई कारण हैं। उन्होंने सुग्रीव ,भालू बंदर, सीता ,लक्ष्मण ,भरत की प्राण रक्षा की। इसलिए रक्षक माने जाते हैं । उनके धार्मिक परोपकारी चरित्र से शिक्षा ग्रहण करना चाहिए । कथा की अंतिम दिवस श्रोता के रूप में विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज की पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, भाजपा नेता महेंद्र मिश्रा,मंडल अध्यक्ष केके तिवारी ,जिला पंचायत सदस्य उदित सराफ ,रामस्वरूप फैजाबादी, राजकुमार पांडे, भास्कर तिवारी , सुनील भारती सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा सैकडो गणमान्य नागरिकों के साथ महिला पुरुष उपस्थित रहे ।जो संगीतमयी श्री राम कथा का रसपान किया ।संयोजक श्री चौबे ने बताया 4 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन है ।जिसमें हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे।

