आकांक्षा निषाद ने आयकर निरीक्षक बनकर किया अपने माता-पिता व क्षेत्र वासियों का नाम रोशन

आकांक्षा निषाद ने आयकर निरीक्षक बनकर किया अपने माता-पिता व क्षेत्र वासियों का नाम रोशन

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।जिले के बीकापुर निवासी गरीब परिवार की आकांक्षा का आयकर निरीक्षक के पद पर चयन होने से परिवार में जश्न का माहौल है।उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से सफलता का मुकाम हासिल किया है।आकांक्षा ने हाई स्कूल कस्बा बीकापुर के लश्करी प्रिपेरटॉरी विद्यालय से पास किया था।और इंटरमीडिएट राज माधव श्री इंटर कॉलेज जलालपुर माफी से किया था। साकेत महाविद्यालय से स्नातक पास करने के बाद दिशा कोचिंग सेंटर अयोध्या से 1 वर्ष तैयारी किया।लेकिन सफलता नहीं मिली उसके बाद घर पर ही रहकर सेल्फ स्टडी से ऑनलाइन पढ़ाई किया।इस वर्ष एसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई। गरीब परिवार की आकांक्षा के पिता हनुमान निषाद बीकापुर बाजार में एक छोटी सी फोटो स्टूडियो की दुकान करते हैं और मां सुनीता देवी ग्रहणी है। वह दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी है। एसएससी सीजीएल का रिजल्ट घोषित होने के बाद आकांक्षा का चयन इनकम टैक्स निरीक्षक के पद पर हुआ है।बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद, लालमणि निषाद श्रीनाथ निषाद, डॉ अशोक, रामजनम, गुरु प्रसाद निषाद, राज बहादुर यादव, रवि तिवारी,सहित लोगों द्वारा आकांक्षा के घर पर पहुंचकर मिष्ठान खिलाया गया और बधाई दी गई।आकांक्षा के शिक्षक रहे सहायक अध्यापक आदर्श तिवारी ने बताया कि आकांक्षा शुरू से ही पढ़ने में मेधावी थी। अपनी सफलता का श्रेय आकांक्षा ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।बताया कि लक्ष्य निर्धारित करके सेल्फ अध्ययन और धैर्य रखने से उन्हें सफलता मिली

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *