आधा दर्जन विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान रैली और गोष्ठी संपन्न

आधा दर्जन विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान रैली और गोष्ठी संपन्न

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।दिशा संस्था ब्लॉक मसौधा के तत्वावधान में मसौधा ब्लॉक के अंतर्गत छः प्राइमरी एवं कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान और गोष्ठी का आयोजन किया गया।बताते चलें कि शनिवार को कंपोजिट विद्यालय धर्मदासपुर में खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि स्वास्थ्य अमिताभ सिंह के साथ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिशा संस्था राजाराम जी द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली और गोष्ठी का आयोजन किया गया साथ ही साथ नंदीग्राम भदरसा भरत कुण्ड में भी उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 13 अप्रैल सोमवार को प्राइमरी स्कूल जमुरतगंज पूरा कलंदर नोडल टीचर ज्योति यादव आंगनवाड़ी वंदना वर्मा द्वारा सहयोग किया गयाऔर कंपोजिट विद्यालय अरुवावाँ मैं नोडल टीचर निशा सिंह सहायक टीचर अजीज मेहंदी आंगनबाड़ी दयावती द्वारा सहयोग किया गया तत्पश्चात प्राइमरी स्कूल कल्याण भदरसा पगला भारी में नोडल टीचर रश्मि जायसवाल सहायक टीचर शिखा यादव और सोनी कुमारी प्राइमरी स्कूल जीवपुर रामा पाण्डेय और अन्य सहायक टीचरों के द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली का और गोष्ठी का आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया. बच्चों द्वारा प्रेरक नारे लगाए गए जिनमें मुख्य रूप से आधी रोटी खाएंगे स्कूल रोज जाएंगे पढ़ी-लिखी लड़की घर की रोशनी लगाए गए।ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजाराम जी द्वारा और सुगम कर्ता मीरा देवी और रीता द्वारा बच्चों को स्कूल प्रतिदिन जाने के लिए प्रेरित किया गया एक भी दिन स्कूल से अनुपस्थित नहीं होना चाहिए।निवर्तमान ब्लाक मोबिलाइजर कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ ब्लॉक मसौधा धीरेंद्र नाथ पाण्डेय बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके अवश्य लगवाने चाहिए।जिनमें टीवी.गला घोंटू.काली खांसी के साथ साथ टेटनेस,पोलियो.पीलिया.निमोनिया. खसरा रूबेला.दिमागी बुखार और दस्त प्रबंधन पर जोर डाला आपके द्वारा रैली और गोष्ठी का संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *