धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में वांछित अभियुक्त को गोसाईगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में वांछित अभियुक्त को गोसाईगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर तथा एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के निर्देश पर व सीओ सदर अरविंद सोनकर की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज अभिमन्यु शुक्ला अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत महबूबगंज डाकघर में 30 लाख की घोटाले के मामले मे उप डाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव को गोशाईगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या पर पंजीकृत मुकदमें मे वांछित अभियुक्त शिवांशु श्रीवास्तव पुत्र स्व0 ओमप्रकाश श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कालोनी बड़ा पार्क के पास 4/380 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को मंगलवार को गिरफ्तार किया।बताया कि उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला थाना गोशाईगंज के अलावा निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार राय थाना गोसाईगंज अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *