दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
*दिल्ली में कबाड़ गोदाम की झुग्गियों में भीषण आग, सो रहा पूरा परिवार जिंदा जला*
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के बुध विहार इलाके में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। आग के कारणों की जांच जारी है, जबकि परिजनों ने इसे साजिश बताते हुए अवैध कबाड़ कारोबार पर सवाल उठाए हैं।
बुध विहार इलाके में बीती रात कबाड़ के गोदाम में बनी झुग्गियों में भीषण आग लग गई, जिसके चलते एक झुग्गी में सो रहा पूरा परिवार उसकी चपेट में आ गया। वहां सो रहे तीनों लोग बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जलकर मौत हो गई। मरने वालों में मुसीबुर (25), मुरार (23) और उनकी बेटी मोइमोना है। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। दमकल विभाग के ADO अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे बुध विहार के मांगेराम पार्क इलाके से आग लगने की सूचना मिली थी। फौरन दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। संकरी गली होने के कारण बड़ी गाड़ी अंदर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करने पड़ी।

