सनबीम स्कूल सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम रहा शत प्रतिशत परिणाम,उत्कृष्टता की परंपरा बरकरार
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।सनबीम स्कूल अयोध्या ने एक बार फिर कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उत्कृष्टता की विरासत को कायम रखा है। विद्यालय ने निरंतर वर्ष-दर-वर्ष 100% परिणाम देकर अपनी सुदृढ़ शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।इस वर्ष भी सभी विद्यार्थी सफल रहे। लगभग 99% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जबकि करीब 44% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में प्रमुख रुप से ऋषभ कुमार (98%), आदित्य वर्मा (97%), कुशाग्र शुक्ला (96.8%), उत्कर्ष वर्मा (96.4%), प्रत्यांशी पांडेय (96.2%), कुशाग्र मिश्रा (96%), कृष्ण कुमार पटेल (95.8%), विश्वास गौतम (95.6%), अम्बरीश दुबे (95.4%), कुमारी ऋतिका (95.4%), छवि श्रीवास्तव (95.2%) एवं आशीर्वाद सिंह ठाकुर (95%) शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता, अनुशासन और समर्पित शैक्षणिक वातावरण का सशक्त प्रमाण है, जो भविष्य में भी इसी उत्कृष्टता को बनाए रखने का विश्वास दिलाता
है।

