राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न

राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।गुरुवार को शहर के देवकाली स्थित राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।इस दौरान कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘स्पेक्ट्रम’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होम्योपैथिक निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एसपी ट्रैफिक ए.पी. सिंह व कलाकार मुनि रमन जी रहे।अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने की।दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद कुमार ने छात्रों को नैतिक मूल्यों व होम्योपैथी के महत्व पर जोर दिया। मुनि रमन जी के गीतों और छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा।शैक्षणिक व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों के साथ स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। डॉ. विकास मिश्रा ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन कि

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *