रॉकेट लर्निंग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

रॉकेट लर्निंग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर,17 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में रॉकेट लर्निंग टीम द्वारा जनपद में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को विकाश भवन सभागार में किया गया, जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह की उपस्थिति ने बैठक को विशेष महत्व प्रदान किया।
बैठक के दौरान जनपद में संचालित रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसमें प्रशिक्षण गतिविधियों, अभिभावक-आंगनवाड़ी बैठक (PAM) की स्थिति तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (AWW) के प्रदर्शन का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।
कार्यक्रम में जमीनी स्तर से प्राप्त फीडबैक और अनुभवों को भी साझा किया गया। इसमें यह बात सामने आई कि रॉकेट लर्निंग के प्रयासों से आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की सीखने की गुणवत्ता और उनकी सहभागिता में सकारात्मक सुधार हुआ है। बैठक में सभी एक्टिवेशन मानकों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही टीम द्वारा नए ईसीसीई (ECCE) कैलेंडर की जानकारी दी गई, जिससे आगामी गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संचालित करने की रणनीति तैयार की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर आंगनवाड़ी केंद्रों पर PAM को और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सुपरवाइजरों को भी प्रमाणपत्र देने का सुझाव दिया, जिससे उनका मनोबल बढ़े।
इस अवसर पर रॉकेट लर्निंग की प्रोग्राम मैनेजर ने भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। टीम द्वारा जनपद में प्रारंभिक बाल शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

रॉकेट लर्निंग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर,17 अप्रैल। यूपी के जौनपुर में रॉकेट लर्निंग टीम द्वारा जनपद में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को विकाश भवन सभागार में किया गया, जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह की उपस्थिति ने बैठक को विशेष महत्व प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *