नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन संपन्न
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान सांसद लल्लू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान रहे।शुक्रवार को ऑडिटोरियम हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। कार्यक्रम में मौजूद नारी शक्तियों का सम्मान उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महिलाओंको 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाए जाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जमाने से शुरू हुआ था और पंचायत स्तर पर लागू भी हो गया था। किंतु उसे विधानसभा और लोकसभा स्तर पर लागू किए जाने के लिए नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत थे, जिनकी अपार मेहनत और कोशिशों के बाद महिला आरक्षण बिल आज अथवा कल में सदन में पास हो जाएगा। उन्होंने कहा किभगवान से लेकर आम जन के उत्थान में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। मां के समर्पण के एवं त्याग के चलते ही तमाम धर्म युद्ध जीते गए हैं। देश में नारी का स्थान सदैव हो रहा है।लोकतंत्र लागू होने एवं भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार प्रयास हुए और आज वह महिला आरक्षण बिल लागू होने जा रहा है। निर्माण व संयोजन का काम केवल महिलाओं का है।उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी मातृ शक्तियों को आगाह करते हुए कहा कि अधिकार के साथ-साथ त्याग एवं समर्पण का भाव भी आप सब में बना रहे। उन्होंने सभागार में मौजूद महिलाओं को बधाई भी दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि नारी शक्ति को सर्वशक्ति का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने नारी को सृजन की आधार शिला बताया। उन्होंने कहा कि आज की नारी आत्मनिर्भर बन रही है। असली वंदन तभी होगा जब समाज में बदलाव आए। महिलाओं को अवसर मिलने पर समाज व देश जरूर आगे बढ़ेगा। उन्होंने मोदी सरकार को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय की अध्यक्षता डॉ प्रतिभा सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं एवं अतिथियों का विश्वविद्यालय की ओर से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि आज की नारी ने अपनी क्षमता सिद्ध करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को जानना होगा और किसी पर आश्रित नहीं होना चाहिए। अपनी बेटी बेटों को शिक्षित करें। जब एक महिला घर में शिक्षित होती है तो वह घर गांव और समाज सहित प्रदेश और देश को शिक्षित एवं सही दिशा देने में अपना अभूतपूर्व योगदान देती है। कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा सरोज मिश्रा, सविता सिंह, सुमन पासवान सहित कई भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं महिलाओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सदस्य कंचन पासवान ने सभागार में मौजूद महिलाओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख अमानीगंज श्रीदेवी, शांति पासी, ममता सिंह, शीला गोस्वामी, भारती कौशल, एकता तिवारी, अनीता रावत, आशा चौहान, पूनम सिंह, नेहा पाठक, श्रीमती भानु मिश्रा एवं मंजू पासी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

