दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
*CBSE 12th Result Controversy : OSM से बिगड़े CBSE बोर्ड के 12वीं के नतीजे…शंका हुई सच?*
नयी दिल्ली – सीबीएसई 12वीं के नतीजों के बाद छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर गहरा असंतोष देखा जा रहा है. कई मेधावी छात्रों को अपेक्षा से कम अंक मिलने की शिकायतें सामने आई हैं. एक उदाहरण में, जेईई में 97% अंक प्राप्त करने वाले छात्र को सीबीएसई 12वीं में मात्र 67% अंक मिले. स्कूल प्रधानाचार्य और शिक्षक भी खराब परिणामों का ठीकरा ओएसएम पर फोड़ रहे हैं, जबकि सीबीएसई इस नई मूल्यांकन पद्धति का बचाव कर रहा है,

