अब प्रधानाचार्यो तथा शिक्षकों का निकलेगा वेतन बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।अब प्रधानाचार्यो तथा शिक्षकों को शिक्षण कार्य के समय विद्यालय छोड़कर शिक्षा भवन व अन्य जगहों पर रहना भारी पड़ सकता है।क्योंकि अब शासन के निर्देश पर सभी विद्यालयों में संबंधित प्रधानाचार्यो तथा शिक्षकों कों समय से आगमन और प्रस्थान के समय बायोमेट्रिक मशीन पर अगूंठा लगाना पड़ेगा।बायोमेट्रिक उपस्थिति के अनुसार वेतन जारी होगाइस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओएस डॉक्टर पवन कुमार तिवारी ने बताया की आए दिन कॉलेज से यही शिकायत आ रहा था कि कई कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा शिक्षक शिक्षण कार्य के दौरान अपने अपने कॉलेज में छात्रों को पढ़ने के बजाय मुख्यालय तथा शिक्षा भवन के आसपास चक्कर लगाते थे अब ऐसा कतई नहीं चलने पाएगा।उन्होंने बताया कि जिले के सभी कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों को समय से आकर बायोमेट्रिक सिस्टम से होकर गुजरना पड़ेगा।अगले बार अगले माह की वेतन बायोमेट्रिक सिस्टम के आधार पर जारी होगा उन्होंने बताया कि जो प्रधानाचार्य और शिक्षक लगातार दो दिन अनुपस्थित पाए जाते हैं तो उनका एक दिन का आकस्मिक अवकाश कटेगा और यह सुधार नहीं होता है। तो शिक्षा विभाग द्वारा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी बताते चले की जिले की अधिकतर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक संबंधित कॉलेज में शिक्षण कार्य के समय कॉलेज में ना मौजूद होकर शिक्षा भवन के साथ-साथ जिला मुख्यालयों तथा अन्य जगहों पर मौजूद रहते थे जिसके चलते उक्त कालेज में शिक्षण कार्य प्रभावित होता था।इसी पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

