मॉडर्न इंटर कॉलेज,जाना बाजार के छात्रों का यूपी बोर्ड 2026 में रहा शानदार प्रदर्शन
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या। मॉडर्न इंटर कॉलेज, जाना बाजार के विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा और अधिकांश विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त किए।हाई स्कूल (कक्षा 10) में पारुल पटेल ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। छवि पाण्डेय ने 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा शिवम् सोनी ने 91% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रिंस निषाद (90%), गरिमा गुप्ता (89%) एवं अंशी वर्मा (85%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इंटर मीडिएट (कक्षा 12) में सौम्या यादव ने 86% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।सलोनी सोनी (83.3%), दिवांशी सोनी (83%), अपेक्षा पाण्डेय (82%) एवं ऋचा यादव (80%) ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र श्रीवास्तव उप प्रबंधक आशीष रंजन श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

