अवध विवि के एमबीए छात्र का डालमिया सीमेंट समूह में चयन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग के छात्र का चयन प्रतिष्ठित कंपनी ‘डालमिया सीमेंट’ में आकर्षक वार्षिक पैकेज पर हुआ है। इस उपलब्धि प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ. आशुतोष कुमार पाण्डेय एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राणा रोहित सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही शिक्षक डॉ. रामजी सिंह, हर्ष गुप्ता और डॉ. महेन्द्र पाल सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता विभाग द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का परिणाम है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

