अवैध गांजा के साथ एक  अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर  के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 09.03.2022  को थानाध्यक्ष  वीर सिंह थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या के नेतृत्व में उ0नि0 संतोष कुमार मौर्य मय हमराह टीम के अभिसूचना संकलन व सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल को रोकने पर 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त जय कुमार S/O राम सजीवन को नरेन्द्र नगर प्राथमिक विद्यालय के पास जोरियम मार्ग पर थाना कुमारगंज अयोध्या से समय सुबह 03.40 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध मु0अ0स0 52/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या में पंजीकृत है। न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *