आईजी उत्तर रेलवे ने अयोध्या धाम का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश 

आईजी उत्तर रेलवे ने अयोध्या धाम का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या सोमवार को आईजी उत्तर रेलवे नई दिल्ली पंकज गंगवार ने अयोध्या धाम का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर बन रहे यात्री निवास गृह के बारे में उससे संबंधित कार्यदाई संस्था राइट्स रेलवे के अधिकारियों तथा कर्मियों से विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल किया इस मौके पर उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था रेलवे के अधिकारियों तथा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रस्तावित मैप को भी गहनता से जांच पड़ताल किया साथ ही साथ यात्री निवास गृह के आसपास पार्किंग और सुरक्षा के बारे में भी जानकारी लिया किसके साथ ही साथ उन्होंने अयोध्या धाम के सभी काउंटरों सर्कुलेटिंग एरिया प्रतीक्षालय सहित अन्य प्रमुख जगह पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सब कुछ ओके मिला वहीं जहां पर कुछ कमियां मिलीं उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों तथा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस मौके पर उन्होंने बताया कि जब से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना शुरू हुआ है तब से सिर्फ भारत में ही नहीं अयोध्या की ख्यात देश-विदेश में भी हो रही है।जिसके चलते अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आवागमन भी बढ़ गय। इसी सबको देखते हुए रेल विभाग द्वारा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के विकास में कोई कमी नहीं की जा रही है। बताया कि बाहर से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कमी न हो उन्हें अधिक से अधिक सुविधा प्रदान हो इसके लिए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। इस मौके पर उनके अलावा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त देवांश शुक्ला, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी,आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अयोध्या कैंट हरीश शाही, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अयोध्या धाम नीरव मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अयोध्या कैंट अनिल प्रकाश सिंह सहित रेल विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *