आलमबाग में हुआ मेगाशॉप के नए स्टोर का भव्य शुभारंभ
लखनऊ। मेगाशॉप ने आलमबाग में अपने नए स्टोर का भव्य शुभारंभ किया है। यह नया स्टोर सिंगार नगर आलमबाग लखनऊ में है। 12,700 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर ग्राहकों को आधुनिक और बेहतर शॉपिंग अनुभव प्रदान करता है। इस खास अवसर पर मेगाशॉप के सीएमडी श्री हेमंत अग्रवाल ने कहा, “आलमबाग में अपना नया स्टोर शुरू करना हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि शहर के ग्राहकों को किफायती कीमतों पर लेटेस्ट फैशन और ट्रेंडी कलेक्शन के साथ एक यादगार शॉपिंग अनुभव प्रदान करें।”
नया स्टोर आधुनिक और आकर्षक इंटीरियर्स के साथ तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को खरीदारी के साथ बेहतर और यादगार अनुभव मिल सके। स्टोर में मेन्सवियर, वूमेन्सवियर, किड्सवेयर, होम मार्ट, फुटवियर, एक्सेसरीज़ और अन्य उत्पादों की विस्तृत एवं ट्रेंडी रेंज उपलब्ध है, जो युवाओं, बच्चों और परिवार के हर सदस्य की रोज़मर्रा की खरीदारी की जरूरतों को पूरा करती है। पुरुषों के लिए शर्ट, टी-शर्ट, पैंट, जींस, ट्रैकसूट, कुर्ता-पायजामा और फॉर्मल सूट के कई विकल्प हैं जबकि महिलाओं के लिए टॉप्स, कुर्तियां, जींस, साड़ियाँ, सूट, लहंगे, लेगिंग्स, पायजामे और वेस्टर्न वियर का कलेक्शन मौजूद है।
नए स्टोर के शुभारंभ पर मेगाशॉप अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स लेकर आया है। ₹1,999 की खरीदारी पर ग्राहक मात्र ₹199 देकर इलेक्ट्रिक केटल, 20-पीस डिनर सेट या कम्फर्टर में से कोई एक उपहार चुन सकते हैं। इसके अलावा, 4,999 रूपए की खरीदारी पर मिक्सर ग्राइंडर मात्र 499 रूपए में प्राप्त कर सकते हैं। स्टोर में 5,000 से अधिक नए स्टाइल उपलब्ध हैं, जहाँ फैशन रेंज की कीमतें 99 रूपए से शुरू होती हैं।
स्थानीय ग्राहक नेहा वर्मा ने कहा, “मेगाशॉप का नया स्टोर काफी अच्छा है। यहाँ पूरे परिवार के लिए कपड़ों की अच्छी वैरायटी उपलब्ध है और कीमतें भी बजट के अनुसार हैं। मुझे यहाँ का कलेक्शन काफी पसंद आया।”
स्थानीय ग्राहक साक्षी सिंह ने साझा किया, “स्टोर में कपड़ों से लेकर फुटवियर और अन्य ज़रूरी सामान तक कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहाँ एक ही जगह पर किफायती कीमतों में परिवार के सभी सदस्यों के लिए खरीदारी करना आसान है।“

