जौनपुर! उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी के द्वारा जौनपुर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सुजीत कुमार सिंह(ग्राम्य विकास विभाग) को जिला अध्यक्ष एवं श्री संजय चौधरी (पंचायती राज विभाग) को जिला मंत्री बनाया गया है। उक्त कार्यकारिणी को एक माह के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार करके प्रदेश संघ को सूचित करना है, यह कार्यकारिणी 2 वर्ष तक कार्य करेगी।राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा जौनपुर के पुनर्गठन से जनपद के समस्त संगठनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आज विकास भवन में जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह एवं जिला मंत्री संजय चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह प्रदेश संगठन हमारे ऊपर विश्वास करके यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है हम जनपद के कर्मचारियों के हक हकुक के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस अवसर पर श्री सईदुल्लाह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला विकास कार्यालय, शैलेंद्र विक्रम सिंह प्रशासनिक अधिकारी जिला विकास कार्यालय,अखिलेश उपाध्याय,राजीव रोशन श्रीवास्तव, प्रभुदयाल , अच्छेलाल पाल,प्रमोद पाठक, अशोक यादव शिवजगत यादव, शिवकुमार यादव, रामआसरे यादव, समरनाथ यादव, विनोद कुमार, राजबहादुर यादव, आदि कई संगठनों के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

