उप मुख्य यातायात प्रबन्धक ने कानपुर सेंट्रल स्थित बेस किचनों का किया निरीक्षण

उप मुख्य यातायात प्रबन्धक ने कानपुर सेंट्रल स्थित बेस किचनों का किया निरीक्षण
प्रयागराज। यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खान-पान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप मुख्य यातायात प्रबन्धक/कानपुर अकांशु गोविल ने आज कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन स्थित बेस किचनों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री गोविल ने एम/एस आर. के. एसोसिएट एवं फूड वर्ल्ड द्वारा संचालित बेस किचनों की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। इन बेस किचनों से शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस एवं तेजस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अतः इन किचनों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्य यातायात प्रबन्धक ने खाद्य सामग्री के रख-रखाव, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, किचन परिसर की साफ- सफाई, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता तथा अन्य निर्धारित मानकों का गहन परीक्षण किया।
श्री गोविल ने कहा कि प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को उच्च गुणवत्ता का, स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। इस संबंध में बेस किचनों की व्यवस्थाओं की नियमित एवं प्रभावी निगरानी जारी रहेगी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *