एडीआईओएस अवनीश पांडेय राजकीय जिला पुस्तकालय में छात्रों को तनाव-मुक्त रखने के लिए चला रहे विशेष अभियान 

एडीआईओएस अवनीश पांडेय राजकीय जिला पुस्तकालय में छात्रों को तनाव-मुक्त रखने के लिए चला रहे विशेष अभियान

 

 

अयोध्या।एडीआईओएस अवनीश पांडेय ने बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें मानसिक तनाव से मुक्त रखने के लिए राजकीय जिला पुस्तकालय अयोध्या’ में एक विशेष अभियान की शुरुआत की।देखा जाये तो यह पहली और अनोखी पहल मानी जा रही है,जहाँ प्रशासनिक स्तर पर किसी अधिकारी ने खुद आगे आकर छात्रों का हाथ थामा है।दूर दराज से वहां पर आने वाले तनाव-मुक्त शिक्षा और करियर काउंसलिंग कर रहे है।इस अभियान के तहत उन्होंने जिला पुस्तकालय में छात्रों को न सिर्फ पढ़ाई के सही तरीके सिखा रहे हैं,बल्कि उनके करियर को लेकर सही मार्गदर्शन भी कर रहे है। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को बिना किसी मानसिक दबाव के यहां पर अध्ययन करने और खुलकर सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की टिप्स दिया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में मानसिक तनाव से मुक्ति: बच्चों को यह सिखाया जा रहा है कि बिना किसी मानसिक दबाव के, खुलकर और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें। इस मौके पर उन्होंने बताया कि छात्रों को भविष्य की संभावनाओं और अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाने के व्यावहारिक टिप्स दिए जा रहे हैं।एडीआईओएस अवनीश पांडेय ने बताया वे खुद एक शिक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका में बच्चों के साथ संवाद कर रहे हैं और उनकी शंकाओं का समाधान कर रहे हैं।एक सच्चे ‘मार्गदर्शक’ के रूप में उभरे अवनीश पांडेय पुस्तकालय में मौजूद छात्रों और स्थानीय अभिभावकों ने इस पहल की दिल खोलकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि:”अयोध्या में पहली बार किसी अधिकारी द्वारा इस तरह की जमीनी पहल देखी गई है। अवनीश पांडेय सिर्फ एक अधिकारी नहीं, बल्कि बच्चों के लिए एक सच्चे मार्गदर्शक और ‘करियर काउंसलर’ बनकर उभरे हैं। उनके द्वारा किया जा रहा यह कार्य बच्चों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।”जानकारों का मानना है कि जिला पुस्तकालय में शुरू हुआ यह कैंपेन आने वाले समय में अयोध्या के छात्रों के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।इससे न केवल सरकारी पुस्तकालयों की प्रासंगिकता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उन बच्चों को भी सही दिशा मिलेगी जो कोचिंग या महंगे परामर्श का खर्च उठाने में असमर्थ हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *