एसकेडी अकादमी में वार्षिक समारोह 2026 का भव्य शुभारंभ 

एसकेडी अकादमी में वार्षिक समारोह 2026 का भव्य शुभारंभ

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। एसकेडी अकादमी में वार्षिक समारोह 2026 का शुभारंभ नृत्य, संगीत, नाटक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्साहपूर्वक हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में जूनियर हाई स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, सचिव, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, लखनऊ, तथा ISC शाखा, राजाजीपुरम में डॉ. प्रीति सिंह, शिक्षाविद्, मेंटर एवं काउंसलर, लखनऊ उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर मनीष सिंह, निदेशक, एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन; श्रीमती निशा सिंह, उपनिदेशिका; एवं श्रीमती कुसुम बत्रा, सहायक निदेशिका भी उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में मनीष सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को बचपन से ही प्रदर्शन कला एवं दृश्य कला से जोड़ना आवश्यक है, क्योंकि इससे उनमें रचनात्मकता, नवाचार, भावनात्मक जुड़ाव, सामाजिक समरसता और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स के बढ़ते प्रभाव के कारण शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदलेगा। ऐसे में विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनकी रचनात्मक सोच, नवाचार और नए विचारों को विकसित करने की क्षमता के आधार पर भी होगा। हमारा उद्देश्य बच्चों को आत्मविश्वासी और सक्षम वैश्विक नागरिक बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्षिक समारोह जैसे मंच बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आगे बढ़ने और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिसमें विद्यालय के साथ अभिभावकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।

यह समारोह एसकेडी अकादमी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ रचनात्मक, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *