कागजों पर चल रहे मदरसों की होगी जांच- मोहम्मद असलम

कागजों पर चल रहे मदरसों की होगी जांच- मोहम्मद असलम

प्रयागराज। प्रदेश में कई मदरसे झोले और कागजों में चल रहे हैं। ऐसे मदरसों की जांच कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत में मदरसों की जांच से लेकर शुआट्स विश्वविद्यालयऔर कृषि विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए।

आयोग के सदस्य ने दावे के साथ कहा कि प्रतापगढ़ में संचालित 141 मदरसों में सात अनुदानित हैं, जबकि करीब 10 मदरसे कागजों या फाइलों में चल रहे हैं। उन्होंने आरबी लाल के फरारी और जेल में रहने के दौरान भी शुआट्स से वेतन जारी करने की बात करते हुए सवाल किया कि किस नियम के तहत भुगतान हुआ और जिम्मेदारी किसकी है।

असलम ने शुआट्स से जुड़े कथित अवैध धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने की बात भी कही

।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *