*किसान भाइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार*

*किसान भाइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* उप कृषि निदेशक डॉ0 राजेश कुमार ने बताया है, कि कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन अन्तर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेन्टर, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्पटल मैक्रेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू अन्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन के एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेन्टर तथा एग्रीग्रेटर एवं अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण पर अनुदान प्राप्त करने हेतु आवेदन के लिये बुकिंग 10 अगस्त 2026 रात्रि 12.00 बजे तक की जायेगी। उन्होंने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अन्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर (परियोजना लागत रु० 10 लाख), फार्म मशीनरी बैंक (परियोजना लागत रु० 10 लाख), किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्र। फसल अवशेष प्रबन्धन के अन्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन के एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेन्टर (परियोजना लागत रु० 30 लाख) एवं एग्रीग्रेटर (परियोजना लागत रु० 100.00 लाख)। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम बैच ड्रायर, पॉपिंग मशीन। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत मिलेट्स पार्लर।
यंत्रों की बुकिंग/आवेदन विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन विकासखण्डवार की जायेगी। एग्रीग्रेटर एवं शुगर केन हार्वेस्टर सेल्फ प्रोपेल्ड की बुकिंग/आवेदन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन राज्य स्तर पर की जायेगी। विभाग के पोर्टल लिंक पर किसान कॉर्नर के अन्तर्गत यंत्र बुकिंग प्रारम्भ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु कृषक उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *