(कुशीनगर) महिला एवं बाल सुरक्षा तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से किया गया जागरूक
कुशीनगर, 11 सितंबर (आरएनएस)। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन कुशीनगर के तत्वावधान में कम्पोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़रिया दुदही में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रीक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह ने की।
कार्यक्रम में डिस्ट्रीक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाएं शामिल रहीं। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098, वन स्टॉप सेंटर-181, महिला हेल्पलाइन- 1090, 112, 108 एवं 102 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग एवं आवश्यकता के समय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीती सिंह द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए इनके दुष्प्रभावों तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा पात्र लाभार्थियों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैमुद्दीन अंसारी, सहायक अध्यापक सुनील कुमार मौर्य, अवनीश कुमार, बबलू कुमार, शिक्षामित्र संन्तोष कुमार कुशवाहा एवं मीना पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

