कैंट पुलिस ने 1100 ग्राम गांजा के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार
अयोध्या।बीती रात एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।इस संबंध मे थानाध्यक्ष कैंट संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी बिंदू कुमार अग्रवाल (54 वर्ष), निवासी दालमंडी फतेहगंज, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है।उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम तथा चोरी के माल से संबंधित धाराओं में पहले से 15 मुकदमे दर्ज हैं।इससे पहले भी वह कई बार मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।इस गिरफ्तारी मे प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह के अलावा उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी हसनू कटरा रणजीत सिंह,हेड कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अजीत गुप्ता तथा आरक्षी चालक राहुल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

