कैंट रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था के चलते रेल यात्री परेशान
अयोध्या।अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर इस समय अव्यवस्था का बोलबाला है।जिसके चलते रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस समय सभी प्लेटफार्मो पर बारिश के चलते पानी भरा रहता है। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक से दो तीन पर जाने के लिए सबवे में हल्की बारिश के चलते पानी भरा रहता है।वही प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 तथा 3 पर जाने के लिए स्वाचलित सीढी भी बंद रहती है।सबवे में पानी भरे रहने तथा स्वचालित सीढ़ी बंद होने के चलते इन प्लेटफार्म को जाने के लिए पुल का सहारा लेना पड़ता है। बताते चले कि प्लेटफार्म नंबर दो तथा तीन से होकर गुजरने वाली ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को खासकर बुजुगों, दिव्यांगों, मरीजों को स्वचालित सीढ़ी ना व सबवे मे पानी भरे रहने के चलते पुल का सहारा लेना पड़ता है। जिसके चलते इन रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परंतु इस गंभीर समस्या पर इससे संबंधित रेल अधिकारियो तथा कर्मियों का ध्यान नहीं जा रहा है।

