(कोंडागांव,) श्रामपुरी में आज साइबर जागरूकता का ओपन माइक

(कोंडागांव,) श्रामपुरी में आज साइबर जागरूकता का ओपन माइक
शाम 6 से 9 बजे तक हाईस्कूल स्टेडियम में होगा आयोजन
कोंडागांव, 21 सितंबर (आरएनएस)। साइबर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को विश्रामपुरी हाईस्कूल स्टेडियम में ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा। थाना विश्रामपुरी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान में सहयोग करने वाले इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों को भी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है। अभियान के माध्यम से आमजन को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया जा रहा है।
थाना विश्रामपुरी पुलिस ने सभी मीडिया साथियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता की आवाज बुलंद करने की अपील की है।
संदेश: साथ मिलकर जागरूक बनाएं, साइबर अपराध से समाज को सुरक्षित बनाएं।
०००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *