अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) बेसिक शिक्षा परिषद की दो दिवसीय जनपद क्रीडा रैली को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जनपद महिला इकाई की शिक्षिकाओं का भी बहुत बड़ा योगदान रहा।इस मौके पर जहां एक तरफ परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षक संगठनों ने इस क्रीडा प्रतियोगिता में अपना योगदान दिया, वहीं दूसरी तरफ जिले के महिला शिक्षक संगठन ने भी जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों व खेलकूद की प्रतियोगिताओं में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। दो दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद अयोध्या इकाई की जिलाध्यक्ष मनोरमा साहू, महामंत्री रीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीलम मिश्रा, उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, मंत्री पूजा सिंह, संगठन मंत्री विभा रानी, मीडिया प्रभारी अमिता वर्मा, नीलम मन्ध्यान के साथ साथ
खेल-कूद का भी शिक्षा में महत्वपूर्ण स्थान- मनोरमा साहू
सुषमा गुप्ता, रश्मि चौरसिया, अंजू सिंह, सोनी सिंह, पुनीता पासवान, ऋचा उपाध्याय सहित सैकड़ों शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

