गुरु पर्व महोत्सव मनाया गया

गुरु पर्व महोत्सव मनाया गया

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

गोण्डा। पतंजलिपुरी कोंडर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव योग के जनक महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि पतंजलिपुरी कोंडर विकासखंड वजीरगंज तहसील तरबगंज जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश में आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पर्व महोत्सव मनाया गया। सनातन धर्म परिषद एवं श्री पतंजलि जन्मभूमि न्यास के तत्वावधान में महर्षि पतंजलि के चित्रपट पर माल्यार्पण पूजन किया गया । उपस्थित श्रद्धालु भक्तों के साथ माताओं एवं बहनों ने भी महर्षि पतंजलि के चरणों में पूजन बंदन कर अपनी भाव भक्ति अभिव्यक्त किया ।

इसके पश्चात् प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

डा स्वामी भगवदाचार्य अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन धर्म परिषद ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *