ग्रेटर नोएडा में गणपति विसर्जन के अवसर पर समृद्धि सेवा समिति ने करवाया भंडारा, 1200 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा। गणपति विसर्जन के पावन अवसर पर समृद्धि सेवा समिति की ओर से रविवार, 20 सितंबर 2026 को समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू के आउट गेट पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में 1200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सेवा भाव के साथ भंडारे की व्यवस्थाओं को संभाला और श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को प्रसाद वितरित किया।
समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समृद्धि सेवा समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। समिति ने कहा कि वह भविष्य में भी इसी सेवा भावना के साथ जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *