ग्रेटर नोएडा में प्रकाश अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी | घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया यह घटना रबूपुरा झांझर रोड की है, रबूपुरा गांव के मिर्जापुर निवासी सोनू (30 वर्ष) शुक्रवार को बुलंदशहर के एक गांव धराउ में अपने ससुराल से वापस आ रहा था, युवक के अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया ह पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश कर रही है|
न्यूज़ रिपोर्टर सत्य प्रकाश उपाध्याय

