चोरी के मामलों में दो गिरफ्तार, ज्वेलरी बरामद

चोरी के मामलों में दो गिरफ्तार, ज्वेलरी बरामद
करनैलगंज(गोण्डा) 22 अगस्त। घर से जेवरात चोरी करने के मामले में करनैलगंज पुलिस ने शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि गोरछनपुरवा निवासी विजय बहादुर सिंह के घर से 16/17 जुलाई की रात जेवरात चोरी हुए थे। मामले में वादी ने पड़ोसी पंकज कुमार सिंह और बृज कुमार विश्वकर्मा पर संदेह जताया था। 17/18 अगस्त की रात दोनों को घर से निकलते देखने का भी दावा किया गया था। शनिवार को उपनिरीक्षक मिर्जा वहीद बेग की टीम ने पंकज कुमार सिंह निवासी गोरछनपुरवा और बृज कुमार विश्वकर्मा निवासी पाण्डेय चौरा को हीरापुर शाहपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे से गिरफ्तार किया। उनके पास से कान की बाली, लॉकेट, दो नथिया, अंगूठी और एक जोड़ी पायल बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *