चोरी की बैटरियों की खरीद में आरोपित गिरफ्तार

चोरी की बैटरियों की खरीद में आरोपित गिरफ्तार
करनैलगंज(गोण्डा) 22 अगस्त। टावरों से चोरी हुई लिथियम बैटरियों की खरीद-फरोख्त के मामले में करनैलगंज पुलिस ने शनिवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि बरगदी गड़वारा और गुलामबक्स पुरवा स्थित इंडस टावरों से दिसंबर 2025 में अमरान कंपनी की पांच लिथियम बैटरियां चोरी हुई थीं। मामले में सुरक्षा कंपनी के जिला सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त मकसूद पुत्र हारुन उर्फ अनवर अली निवासी तोपखाना नऊवन मोहल्ला, गोण्डा को चौरी चौराहा से करनैलगंज जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। कार्रवाई उपनिरीक्षक अजयकांत द्विवेदी व हेड कांस्टेबल सुभाष यादव की टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *