चौबीस लाख दस हजार से बनेगा सारंगपुर में अंत्येष्टि स्थल          

चौबीस लाख दस हजार से बनेगा सारंगपुर में अंत्येष्टि स्थल

-प्रधान द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मिली मंजूरी

सोहावल-अयोध्या। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सारंगापुर ग्राम पंचायत की गिनती बड़ी ग्राम पंचायतों में होती है। ग्राम पंचायत वासियों के लिए अंत्येष्टि स्थल न होने से सारंगापुर बदन का पुरवा ,बाबा का पुरवा, रुकूपुर बिसौली, बिसौली कुट्टी सहित आधा दर्जन गांव के लोगों को 30 किलोमीटर ढेमवा घाट,जमथरा घाट, व अयोध्या लोगों को दाह संस्कार के लिए अंत्येष्टि लेकर जाना पड़ता था। अब अंत्येष्टि स्थल प्रस्तावित होने पर लोगों को सुगमता आयेगी। प्रस्ताव की मंजूरी पर विक्रांत गोस्वामी, सुरेंद्र गोस्वामी, शिक्षक तिलक राम निषाद, देव कुमार सहित ग्राम वासियों में हर्ष का माहौल है। यह जानकारी देते हुए गाम प्रधान राम चंद्र रावत ने बताया कि अंत्येष्टि के लिए प्रस्तावित जमीन गाटा संख्या 1079, व रकबा 316 मौजूद है जिसके निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। अब निर्माण की मंजूरी मिल गई है। एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह वर्मा ने बताया कि निर्माण के लिए ग्राम पंचायत के खाते में जल्द ही रूपया भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *