*चौरी चौरा और सहजनवा में फूड विभाग ने की बड़ी कार्रवाई*
*260 किलो एक्सपायर सोनपापड़ी कराया नष्ट, 40 कुंतल रिफाइन सोयाबीन तेल किया सीज*
गोरखपुर आशुतोष चौधरी
आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य और शासन की मंशा के अनुसार कार्य करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश व मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेन मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने चौरीचौरा के जगदीशपुर में एक मिठाई की दुकान पर छापेमारी की गई तो वहां पर 260 किलो एक्सपायरी सोनपापड़ी बरामद हुआ। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया यहां पर यह कारोबारी पिंकी गुप्ता और सतीश कसौधन द्वारा किया जा रहा था। जिन्हें सख्त हिदायत दिया गया है कि एक्सपायर हो चुके सामान को जहां पर निर्माण इकाई है वहां पर नहीं रखना है। इसके साथ ही टीम ने सहजनवा में एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई तो वहां से 40 कुंतल रिफाइंड सोयाबीन तेल बरामद किया गया है जो खाने योग्य न पाए जाने पर इसे सीज की कार्रवाई की गई है। टीम ने दो नमूने संग्रहित किए गए हैं जिसमें तिल का तेल, लड्डू बूंदी का नमूना संग्रहित किया गया।

