जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में आमजन की समस्याएं सुनीं।जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद, पेंशन, मार्ग निर्माण, राजस्व एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में संयुक्त जांच की आवश्यकता हो, उनमें राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पात्र व्यक्तियों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाए तथा पीड़ित व्यक्ति को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।

