मिशन शक्ति फेज – 5 के तहत महिला एसओ ने किया जागरुक

मिशन शक्ति फेज – 5 के तहत महिला एसओ ने किया जागरुक

फोटो

अयोध्या बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने एजीके प्रथम अपरैल ट्रेनिंग सेंटर नाका पर जाकर वहां पर मौजूद लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं तथा बालिकाओं के विकास के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बारीकी से समझाया।उन्होंने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या योजना ,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और हेल्पलाइन नंबर के बारे में बालिकाओं /महिलाओं को जागरूक किया गया और महिला अपराध संबंधित अपराध के बारे मे अवगत कराया गया व उन्हें किसी भी प्रकार पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया गया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष के अलावा महिला कांस्टेबल ममता देवी, राजेश तिवारी, महिमा गोस्वामी सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *