जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के प्रथम दिन की लिखित परीक्षा सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के प्रथम दिन की लिखित परीक्षा सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में 8400 में 6434 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली की परीक्षा में 8400 में 6414 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी के द्वारा भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बयालसी इंटर कॉलेज, तथा टीडी कॉलेज में भी परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए गुड़ और पानी की व्यवस्था कराई गई।
जिलाधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों के बीच गुड़ एवं पानी का वितरण कराया गया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
इस पहल का उद्देश्य परीक्षार्थियों को लू से बचाना तथा उन्हें परीक्षा के दौरान ऊर्जा एवं राहत प्रदान करना रहा।
इस प्रकार की मानवीय पहल से न केवल परीक्षार्थियों को राहत मिली, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता भी परिलक्षित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *