जिलाधिकारी ने पदक विजेता स्केटिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने पदक विजेता स्केटिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने प्रथम ओपन उत्तर प्रदेश राज्य स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026, कानपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद अयोध्या का नाम रोशन करने वाले स्केटिंग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में उत्सर्ग श्रीवास्तव ने 2 स्वर्ण पदक,असीम यादव ने कांस्य पदक,विराज प्रियदर्शी ने कांस्य पदक, शिवान्या सिंह पटेल ने कांस्य पदक,सक्षम पटेल ने कांस्य पदक तथा संस्कार पजवानी ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे, प्रशिक्षक रविंदर कुमार, वीरेंद्र कुमार एवं अमरेश भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *