जीआरपी ने तीन मोबाइल चोरों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जीआरपी ने तीन मोबाइल चोरों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अयोध्या।जीआरपी कैंट रेलवे स्टेशन ने तीन मोबाइल चोर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन अमर प्रकाश सिंह ने बताया श्रावण मेला के प्रथम सोमवार पर सतर्कता बढ़ाते हुए जीआरपी द्वारा चेकिंग अभियान की जा रही थी। इसी दौरान यह तीनों आरोपी गिरफ्तार किए गए।बताया कि गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों की पहचान सूरज यादव पुत्र स्व0 राम सुधर यादव निवासी ग्रा0-गद्दोपुर थाना कैंट,अनुपम पाल पुत्र गया प्रसाद पाल निवासी ग्रा0-द्वारिका पाण्डे का पुरवा जगदीशपुर थाना कैंट व शिवांश पाठक उर्फ गोलू पुत्र राजेश पाठक निवासी ग्रा0-पेशकार का पुरवा थाना थाना कैंट के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों को रेलवे स्टेशन अयोध्या कैण्ट के प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर बनी पानी की टंकी के पास से उसे समय गिरफ्तार किया गया जब यह तीनों आरोपी प्लेटफार्म पर खड़े एक अन्य व्यक्ति की मोबाइल छीन कर भाग रहे थे यह तीनों मोबाइल चोर अपने मकसद पर कामयाब होते कि उससे पहले जीआरपी ने उन्हें मोबाइल के साथ धर दबोचा।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राम नारायण यादव थाना जीआरपी अयोध्या कैंट,हेड कांस्टेबल उदयजीत यादव थाना जीआरपी अयोध्या कैन्ट,कांस्टेबल सचिन सिंह थाना जीआरपी अयोध्या कैन्ट, प्रशांत तथा नवीन राय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *