
जनपद जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी राजीव कुमार श्रीवास्तव का पुत्र स्वर श्रीवास्तव (6 वर्ष), बनारस में सनबीम (वरुणा) स्कूल में कक्षा एक की पढ़ाई कर रहा था, वह इंटरनेशनल ओलंपिड ऑफ मैथमेटिक्स 2021-22 में कक्षा एक में होते हुए भी इंटरनेशनल ओलिंपिड मैथमेटिक्स में प्रथम स्थान हासिल किया।
बता दें कि स्वर श्रीवास्तव अपने पिता राजीव श्रीवास्तव व माता प्रियंका श्रीवास्तव के साथ में बनारस में रहता है और स्वर श्रीवास्तव के माता पिता बनारस में गवर्नमेंट इंजीनियर है।

