डीएम एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल के द्वारा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरको की गहनता से तालाशी ली गई, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। साफ-सफाई अच्छी पायी गयी।
पाकशाला के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि बंदियों को भोजन अच्छी गुणवत्ता का दिया जाए, भोजन संतुलित हो और स्वच्छ हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि मरीजों से अच्छे से इलाज किया जाए,जेल में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक एस के पांडेय, जेलर कुलदीप भदौरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *